फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक खुलेगा सीतापुर- मैलानी रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की ट्रेनों का भी होगा विस्तार
विज्ञापन

सीतापुर/खैराबाद। ऐशबाग-सीतापुर रेल खंड के चालू होने के बाद अब रेलवे सीतापुर-मैलानी तक आमान परिवर्तन को रफ्तार देगा। साथ ही हर हाल में दो महीने यानी मार्च तक यह पूरा कर लेगा। कार्य कंप्लीट होते ही इस रूट भी गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। इससे यहां के यात्रियों को मैलानी तक सफर सुगम हो जाएगा।

बता दें कि मीटर गेज को ब्रॉडगेज में तब्दीली के लिए 14 अक्तूबर 2016 की शाम को 129 साल पुरानी छोटी लाइन सीतापुर-मैलानी रूट बंद कर दिया गया था। आमान परिवर्तन के लिए सीतापुर से मैलानी तक करीब 106 किमी दूरी तक पटरियां बदलने का कार्य होना था। इस कार्य को पूरा करने के लिए जून 2017 तक समय मुकर्रर किया गया था। पर यह कार्य देरी से चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को नए ब्रॉडगेज शबाग-सीतापुर रूट का उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सीतापुर-ऐशबाग रूट चालू होने के बाद अब रेलवे सीतापुर-मैलानी रेल खंड पर आमान परिवर्तन के कार्यों में तेजी लाएगा। इस रूट भी हर हाल में मार्च 2019 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही इसकी सौगात भी जनता के हवाले कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि लखनऊ से सीतापुर रूट पर दिल्ली आने-जाने के लिए मुसाफिरों को सुपर फास्ट ट्रेनों की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए विशेष ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा। यहां के रूट से ट्रेनें दिल्ली को आया जाया करेंगी। जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें