फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर न तो मिला कांटा, न ही मिले स्टॉक अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन उठान में मिली खामियां गोदाम प्रभारी व लेखपाल को लगाई फटकार
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बुधवार को आईएफसी गोदाम का औचक मुआयना किया। इस दौरान राशन उठान के समय तमाम गड़बड़ी मिलीं। गोदाम पर न तो कांटा मिला न ही स्टॉक रजिस्टर। इस पर गोदाम प्रभारी व लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया।

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान राशन उठान करा रहे लेखपाल हिमायतुल्ला से राशन उठान का चार्ट मांगा लेकिन वह नहीं दिखा सके । वही गोदाम प्रभारी केसी यादव भी गेहूं चावल आदि का स्टॉक नहीं बता पाए। उपस्थित राशन का चार्ट भी गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल कोई भी कांटा मौजूद नहीं मिला। मोहकमपुर के कोटेदार प्रेम शंकर ने 2 रुपये प्रति बोरी गोदाम पर पल्लेदारी लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जब एसडीएम ने गोदाम प्रभारी से टिप्पणी रजिस्टर मांगा वह भी गायब मिला। इस पर एसडीएम ने गोदाम प्रभारी व लेखपाल को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें