फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का हो निलंबन, दर्ज मुकदमें हों वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने सीतापुर के अधिवक्ताओं के उत्पीड़न मसले पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देकर एसपी के निलंबन व अधिवक्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि सीतापुर जिला प्रशासन ने निहित स्वार्थों के चलते 52 वर्ष पुराने सीतापुर क्लब की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन अपने चहेते को आवंटित करने के उद्देश्य से अवैध तरीके से क्लब का भवन ध्वस्त करने का प्रयास किया है।

क्लब अध्यक्ष 70 वर्षीय अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता व महामंत्री 65 वर्षीय अधिवक्ता रामपाल सिंह का जीवन बेदाग होने के बावजूद इन्हें शराबी के रूप में बदनाम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभाल गुप्ता व दीपक राठौर को हिरासत में लेकर बुरी तरह पीटकर जेल भेजा गया। अजय ने चेतावनी दी कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तत्काल प्रभावी कार्रवाई न होने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें