सीतापुर। 44वीं पुलिस वार्षिक शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगता 2018 का शुभारंभ बुधवार को 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में पीएसी मध्यजोन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चल बैजयंती पर कब्जा जमाया।
11वीं वाहिनी मैदान में वार्षिक शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी सत्येंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता से पूर्व सभी टीमों के जवानों ने परेड करके मुख्य अतिथि को सलामी दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। बस उसे पाने के लिए दृढ़ विश्वास की जरूरत है। इसलिए सभी को लक्ष्य पर ही नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से जवानों की कार्य क्षमता में निखार आता है। प्रतियोगिता में 11 जोन के कुल 66 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
एसाल्ट प्रतियोगिता में अधिकांश प्रतिभागी पस्त नजर आए, लेकिन वे बाधाओं को पार करते रहे। खासकर जब रस्से से नाला पार करने का मौका आया, तब प्रतिभागियों के जमकर पसीने छूटे। हालांकि पीएसी मध्य जोन की टीम ऑप्टिकल हरकतों को पार करते हुए पहले स्थान पर रही। वहीं चल बैजयंती पर कब्जा जमाया। जबकि पीएसी पश्चिमी जोन दूसरे व पीएसी पूर्वी जोन तीसरे स्थान पर रही।
इस मौके पर रमेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, अजेय कुमार शर्मा, राजाराम चौधरी, ताराचंद्र वर्मा, अशरफ जमाल सिद्दीकी, त्रिभुवन नाथ द्विवेदी, जटाशंर पाठक, रामजी शुक्ला आदि मौजूद थे।