फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी खैराबाद का शौचालय बंद देख भड़की प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला सीएचसी खैराबाद में शौचालय बंद देख भड़क उठीं। सीएमओ को तुरंत शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए। बुधवार को सीएचसी खैराबाद का निरीक्षण करने पहुंची प्रमुख सचिव ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल का हाल जाना। प्रमुख सचिव ने ब्लॉक खैराबाद के धरैंचा गांव में विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर चौपाल भी लगाई। चौपाल में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया।
विज्ञापन


जिले की नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला सबसे पहले ब्लॉक खैराबाद के धरैंचा गांव पहुंची। प्रमुख सचिव ने धरैंचा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों एवं मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल में ग्रामवासियों से विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

प्रमुख सचिव ने पेंशन योजनाओं, शौचालय एवं आवास के लाभार्थियों से उन्हें मिले लाभ के बारे में बातचीत करते हुए एक-एक कर सबका सत्यापन किया। प्रमुख सचिव ने किसानों के मृदा परीक्षण, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। सरकारी स्कूल में मिलने वाले मिड-डे-मील एवं बच्चों के यूनीफार्म वितरण के संबंध में पूछा। इस पर जवाब मिला कि बच्चों को यूनीफार्म मिल गई है।
विज्ञापन


डीएम शीतल वर्मा ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। इसके बाद प्रमुख सचिव सीएचसी खैराबाद पहुंची। सीएचसी में उन्होंने दवा कक्ष, ओपीडी, लेबर रूम, मरीज भर्ती कक्ष आदि का निरीक्षण किया।

इस दौरान एक शौचालय में ताला पड़ा देख वह भड़क गईं। गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तुरंत खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम में भर्ती महिलाओं से एंबुलेंस सेवा, मिलने वाले फल तथा भोजन के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर एसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ संदीप कुमार, एसडीएम सदर प्रभाकान्त अवस्थी, पीडी एके सिंह, सीएमओ डा. आरके नैय्यर आदि मौजूद थे।

जिले की नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ ही ग्राम व क्षेत्र स्तर पर हकीकत की नियमित रूप से समीक्षा करते रहें। ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने एवं महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा कि टीकाकरण से कोई भी बच्चा छूटने न पाए।

जननी सुरक्षा योजना एवं आशा कार्यकत्र्रियों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमओ को दिए। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धि, सरकारी स्कूलों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व ्रेस वितरण की जानकारी लेते हुए प्रमुख सचिव ने गन्ना विकास,आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, पोषाहार वितरण, विभिन्न पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण, सड़कों का निर्माण के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें