फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही गर्मी की मार, पारा 44 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया शनिवार
विज्ञापन

सीतापुर। गर्मी की मार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पारा ऊंची छलांग लगाते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। आलम यह रहा कि धूप बर्दाश्त हो रही थी न गर्म हवा के थपेड़े। हर कोई बदन झुलसाने वाली भीषण गर्मी से बेचैन रहा।

तपती जेठ की दुपहरी में लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लिहाजा, दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार सुबह से ही भगवान भास्कर रौद्र रूप दिखाने लगे। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती रही। दोपहर को सूर्यदेव आग उगलने लगे।
विज्ञापन


तेज धूप से लोगों को बदन झुलसने सरीखा अहसास हुआ। वहीं, 16 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा के थपेड़े दुश्वारियां और बढ़ाते रहे। हालत यह हो गई कि तपिश व उमस से बेहाल लोग दोपहर को घरों, दफ्तरों व दुकानों में दुबके रहे। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले।

वह भी तपिश व गर्म हवा से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारे ने 5 डिग्री की ऊंची छलांग लगाई। पारा तेजी से चढ़कर पहली बार 44 डिग्री पर पहुंचने के कारण शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया।
विज्ञापन


राहगीरों के मुताबिक तेज धूप से आंखों में जलन व सिर दर्द महसूस होने लगा। इससे कुछ कदम चलते ही हाल-बेहाल होने से मजबूरन छांव तलाश कर ठहरना पड़ रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें