फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ठंड ने कंपाया दिन में धूप से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह ठंड ने कंपकपाया, दिन में धूप से राहत
विज्ञापन


सीतापुर। कोहरे और ठंड से गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। चटख धूप से पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। दिन में हवा की सुस्ती व धूप की गर्माहट से मौसम खुशगवार रहा। हालांकि सुबह और शाम को गलन से लोग बेहाल रहे। न्यूनतम पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। कोहरा जल्दी छंट जाने से सुबह 7:30 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। दिन चढने के साथ धूप चटख होती गई।
विज्ञापन


चटख धूप ने पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को राहत प्रदान की। चटख धूप से तापमान में मामूली इजाफा हुआ।

पिछले दिनों के मुकाबले ठंड कम पड़ने से लोग घरों से बाहर निकले। लिहाजा, शहर की बाजार में रौनक दिखी। हालांकि शाम गहराने पर गलन बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शुक्रवार को कोहरा पड़ने के साथ सर्द हवा तेज चलने की संभावना है। कड़ाके की ठंड फिर से बेहाल करेगी। तापमान में गिरावट और गलन में इजाफे के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें