फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ पौने पांच लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार रिश्तेदारी में गया, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरों ने शुक्रवार रात एक घर का ताला तोड़ पौने पांच लाख रुपये का माल पार दिया। वारदात के दौरान परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीड़ित ने तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सावित्री मिश्रा अपने घर में ताला लगाकर अपने भाई मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी हरेश शुक्ला के घर गईं थीं। शुक्रवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। जिसे बाद एक-एक कर चार कमरों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन


कमरे में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी व सेफ के ताले भी तोड़ डाले। जिसके बाद 30 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेटकर चोर मौके से भाग गए।

शनिवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों की नींद खुली। तो सावित्री के घर के दरवाजे खुले मिले। पड़ोसियों ने सूचना सावित्री देवी को दी।

सावित्री ने बताया कि चोरी गए सोने व चांदी के जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। पीड़िता ने इस संबंध में तहरीर दी है। उधर, सूचना मिलते ही डॉग स्क्यॉवड व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों ही टीमों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर छानबीन की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोहल्ले के करीब ही पीएसी की वाहिनी हैं। निकट में आर्मी ग्राउंड है। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें