फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदलामऊ प्रमुख की कुर्सी पर भी मंडराया खतरा, सदस्यों ने जताया अविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ प्रमुख की कुर्सी पर मंडराया खतरा
विज्ञापन


सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। एडीएम को शपथ पत्र देकर 70 बीडीसी सदस्यों ने उन पर अविश्वास जताया है।

एडीएम ने जांच के बाद मतदान की तारीख मुकर्रर किए जाने की बात कही है। इसके साथ ही सपा के एक और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है।

गोंदलामऊ के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी सपा के पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी के भांजे हैं। गोंदलामऊ से बीडीसी लज्जावती, सरवन मिश्रा, रामकिशन यादव, रामासरे और मनोरमा पांडेय की अगुवाई में गुरुवार को 70 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे।

इन्होंने एडीएम राकेश चंद्र शर्मा को गोंदलामऊ के ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग करते हुए शपथ पत्र सौंपे। जिसमें कहा गया है, कि वर्तमान प्रमुख विकास कार्यों में रुचि नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितता, निर्माण व अन्य समितियों की अनदेखी तथा बीडीसी सदस्यों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाया गया है। एडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अविश्वास के बाद अब गोंदलामऊ के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें