फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया प्रशासन, बांध की मरम्मत का शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकत में आया प्रशासन, बांध की मरम्मत शुरू
विज्ञापन

चहलारी पुल के निकट के 100 गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

रेउसा (सीतापुर)। चहलारी पुल के निकट मौजूद बांध के क्षतिग्रस्त होने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार को प्रशासन ने बांध के आसपास मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इससे तटीय क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चहलारी घाट के निकट मौजूद बांध में हाल ही में हुई बारिश के चलते दरारें पड़ गई हैं। इस बांध का निर्माण तटीय क्षेत्र के गांवों को घाघरा के कहर से बचाने के लिए किया गया था, लेकिन घाघरा के उफनाने से पहले ही बरसात के कारण बांध क्षतिग्रस्त हो गया था। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह बांध तटीय क्षेत्र के करीब 100 गांवों को बाढ़ व कटान से बचाने में सहायक है, लेकिन जब बांध ही जर्जर हो गया, तो तटीय क्षेत्र के गांवों पर बाढ़ व कटान का संकट मंडराने लगा। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस पूरे मामले को संज्ञान लिया। जिसके बाद एसडीएम दीपेंद्र यादव मौके पर गए और क्षतिग्रस्त बांध का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को बांध दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश के बाद गुरुवार को जिम्मेदारों ने बांध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। समय रहते अगर इस बांध को दुरुस्त कर लिया गया तो तटीय क्षेत्र के लोगों को घाघरा के कहर से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें