फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। गुरुवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। वह लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है। उसके बहनोई के घर निर्माण का काम चल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कैंबा निवासी दिनेश (40) अपने बहनोई महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढ़ौरा निवासी गुड्डू के घर आया था। यहां पर भवन निर्माण का काम चल रहा है। दिनेश एक सरिया उठाने लगा, इसी दौरान दिनेश के हाथ में मौजूद सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई। इससे 11 हजार वोल्ट का करंट दिनेश के शरीर में दौड़ गया। हादसे से वह दीवार से सीधे जमीन पर जा गिरा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के सदस्य उसे लेकर अस्पताल भागे। रास्ते में दिनेश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें