फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कर्मचारियों का दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना ड्यूटी में कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मई माह के द्वितीय पखवारा में होगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर सीतापुर जिले में चौथे व पांचवे चरण में वोट डाले गए थे। 29 अप्रैल को मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में वोट पड़े थे।

जबकि शेष आठ विधानसभा क्षेत्रों में छह मई को 63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य 23 मई को खुलेगा।

यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को 171 पार्टियां बनाई गई हैं। इन पार्टियों में 684 मतगणना कर्मचारी लगाए गए हैं। वोटों की गणना को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान/मतगणना प्रशिक्षण प्रभारी/सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को दो ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए शेडयूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें