फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निदेशक को मुआयने में गेहूं खरीद मिली सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ संभाग ने मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी परिषद के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां के कुछ केंद्रों पर गेहूं खरीद सुस्त पाई। इस पर उन्होंने संबंधित को तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मरम्मत निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


मंडी परिषद के उप निदेशक गिरजा शंकर सिंह ने मंगलवार की दोपहर मंडी पहुंचे। यहां पर मरम्मत निर्माण कार्य को लेकर मंडी सचिव नवीन कोहली द्वारा मिली शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर उप निदेशक ने निर्माण कार्य के ठेकेदार एवं विद्युत अभियंता को तलब कर समयसीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिए।

बाद में उप निदेशक ने मंडी सचिव नवीन कोहली व निजी सचिव कमलेश यादव के साथ मंडी परिसर में लगे गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी सचिव ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को किसानों को गेहूं सफाई के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले 20 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान भी गेहूं मूल्य के साथ करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निरीक्षण में खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले। विपणन शाखा के खरीद केंद्र को छोड़कर अन्य सभी क्रय केंद्रों पर किसानों को भुगतान के लिए धन की समस्या पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें