फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती ने एकसाथ फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन



सीतापुर। तम्बौर थाना क्षेत्र में एक दंपती के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंचे मृतका के घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया। दंपती के एकसाथ खुदकुशी करने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।


थानाक्षेत्र के बेहटा सिकरी गांव में रहने वाले मनोज कुमार (36) और उसकी पत्नी रेनू (34) गुरुवार सुबह जब कमरे से नहीं निकले तो दूसरे कमरे में सो रहे उनके सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन



शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर मनोज व रेनू के शव लटक रहे थे।


दंपती ने आत्महत्या किस वजह से की? इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचने रेनू के घरवालों ने पुलिस को खबर दिए बगैर दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



दंपती के एकसाथ फांसी लगाने की घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई अलग-अलग कयास लगा रहा है। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने घटना से अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें