फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार लाख के मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शातिर गिरफ्तार, चार लाख के मोबाइल बरामद
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं कब्जे से एक तमंचा भी मिला।

बरामद मोबाइल की कीमत 4 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। दूसरी तरफ मछरेहटा में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दबोच कर उसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खैराबाद सचिन सिंह ने पुलिस टीम के साथ खैराबाद के टप्पा खजुरिया रेलवे क्रासिंग के निकट छापेमारी की।
विज्ञापन


यहां पर पुलिस ने खैराबाद के ग्राम ईटारोर निवासी पंचम व ग्राम ठोकरपुरवा सैदापुर निवासी रिंकू लोध को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।

एसपी ने बताया कि दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर चोरी के 34 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 11 हजार रुपये बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि इस गैंग में ईटारोर निवासी रामकिशुन, रमुवापुर का सोनू लोध, कन्धई लोध शामिल हैं। इस गैंग ने संदना व पिसावां थाना क्षेत्रों में मोबाइल शॉप से माल पार किया था।

पूछताछ में बदमाशों ने कुबूला है कि चोरी का माल वह लोग तालगांव के मोहम्मदीपुर निवासी नसीर सलेमपुर निवासी धर्मपाल को बेचते थे।

गैंग के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि उधर, मछरेहटा थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की कालूपुर पुलिया के निकट छापेमारी की।
विज्ञापन


यहां पर पुलिस ने खैराबाद के सरफापुर निवासी राम स्वरूप यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने लूट व चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि तीन माह पूर्व उमरापुर पुलिया के निकट रामस्वरूप यादव ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें