चपरासी के अकाउंट से उड़ाये 84 हजार रुपये
सीतापुर। कलेक्ट्रेट कचहरी में नजारत चपरासी को जालसाजों ने ठग लिया। उसके अकाउंट से 84 हजार रुपये ठग लिया। चपरासी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ठगी की शिकायत की है। डीएम ने एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। तालगांव के ग्राम पट्टी सेवाई निवासी मनोज कुमार कलेक्ट्रेट में नजारत चपरासी है। मनोज की पत्नी सीमा देवी आशा बहू है। सोमवार को पत्नी के मोबाइल पर किसी जालसाज ने फोन कर पति के एटीएम कार्ड का नंबर व आधार कार्ड का नंबर दे दे। पत्नी बहकावे में आ गई और उसने कोड नंबर बता दिए। जिसके बाद कुछ ही देर में 15 बार में ठगों ने उसके खाते से 839993.65 रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने शुरू हुए तो वह परेशान हो उठा। मंगलवार को बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी की गई है।