फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 11 और मिले हेपेटाइटिस संक्रमित, 54 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 29 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद में हेपेटाइटिस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हेपेटाइटिस सी के बाद अब बी के संक्रमण से जुड़े मामले भी सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 11 नये मरीजों में हेपेटाइटिस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गई है। जिसमें हेपेटाइटिस सी के 52 व बी के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

सभी संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने ब्लड सैंपलिंग की। जिसमें एक मोबाइल टीम भी शामिल रही। एक टीम यूनियन धर्म कांटा के पास तो दूसरी टीम चौराहे के निकट इकबाल के घर व तीसरी टीम ने पंचायत घर में बूथ लगाकर लोगों के खून की जांच की। इकबाल के घर पर लगे बूथ पर दोपहर नमाज के समय तक बहुत कम लोग ही जांच कराने पहुंचे।
सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 90 घरों को कवर्ड किया गया। इन घरों के 545 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 366 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान संक्रमित 54 लोगों का जिला अस्पताल के माध्यम से इलाज शुरू करवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें