फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात कारणों से लगी आग से 11 घर जलकर राख

Mon, 06 Apr 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-14लहरपुर के ग्राम पीरकपुर मजरा खपूरा में आग बुझाता दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के पीरकपुर मजरा खपूरा गांव में शनिवार रात आग लगने से 11 घर जलकर राख हाे गए। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

शाम के समय अज्ञात कारणों के चलते गांव निवासी बराती के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों की चपेट में सुंदरलाल, सतीश, मिश्रीलाल, संतोष, तीरथ, संभारी, खुशीराम, रामसागर, देशराज, जोख रानी आदि के भी घर आ गए। अलग-अलग घरों में रखी करीब एक लाख की नकदी, साइकिल, कपड़ा, अनाज व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं, कि सारे प्रयास असफल हो गए। फिर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि राजस्व निरीक्षक शिवकुमार सिंह, लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है। राहत के तौर पर भोजन, तिरपाल, कंबल आदि का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें