फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 11 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 18 Jul 2016 11:36 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से रविवार को अचानक विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह जंफर व तार टूटने से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। लोगों को वाटर सप्लाई की भी समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


पानी के लिए हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सूचना पर कॉर्पोरेशन के अफसर-कर्मचारी बाधित विद्युत आपूर्ति की बहाली में जुट गए। करीब 11 घंटे बार सोमवार दोपहर को विद्युत आपूर्ति की बहाली हो सकी।

सोमवार सुबह बिजली नहीं आई तो लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को कॉल किया। बाद में पता चला कि कई जगह जंपर व तार टूटने से बिजली व्यवस्था चौपट हुई हैं। बाधित विद्युुतापूर्ति की बहाली के लिए कार्पोरेशन के इंजीनियर व कर्मचारी लगाए गए।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बिजली गुल होने से शहर के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। शहर से सटे कांशीराम कॉलोनी में अधिकांश हैंडपम्प जर्जर है। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिये भटकना पड़ा।

एक हैंडपंप पर करीब दर्जन भर मोहल्लावासी पानी के लिए लाइन लगाए दिखाई दिए। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं के कारण शहर से लेकर जिले भर की बिजली के तार टूट गए थे। रात से ही अधिकारी व कर्मचारियों ने करीब 11 घंटे कार्य किया तब कहीं जाकर दोपहर को बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

नैपालापुर से हरगांव तक हाईवे चौड़ीकरण को लेकर आज नैपालापुर फीडर की बिजली करीब सात घंटे गुल रहेगी। इसकी जानकारी एसडीओ खैराबाद ओपी पाल ने दी। उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण करने को लेकर यहां पेड़ों का कटान किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें