हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सोमवार को लैपटॉप मिलेंगे। यह लैपटॉप दो चरणों में बांटे जाएंगे। सोमवार को महमूदाबाद तहसील को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों के विद्यार्थियों लैपटॉप को मिलेंगे। सीतापुर में 1062 व महमूदाबाद में 20 दिसबंर को 743 विद्यार्थियों को मिलेगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
डीआईओएस राजा भानु प्रताप सिंह ने बताया सीतापुर में 1062 हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इनका वितरण पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे होगा। इस वितरण में सदर, महोली, लहरपुर, बिसवां, सिधौली व मिश्रिख तहसील के चयनित विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसी प्रकार 20 दिसंबर को महमूदाबाद में केवल इसी तहसील के 743 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इस वितरण में 50 लेखपाल, 100 शिक्षक व छह अधिकारी सहित पुलिस बल तैनात किया गया है। समारोह में कैबिनेट मंत्री नरेंद्र वर्मा, राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी, एमएलसी आनंद भदौरिया सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।