फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ की तरह तप रहा चैत, पारा 41 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
विज्ञापन

सीतापुर। चैत्र माह में जेठ सरीखी तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आग उगलता सूरज बदन झुलसा रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से दोपहर में लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। रविवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री पहुंच गया। इस सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा। इन दिनों भीषण गर्मी के कारण पंखे भी राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश बदन झुलसाने लगती है। रविवार को गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया। सूरज ने आंखें तरेरीं तो पारे में उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि सुबह नौ बजे ही चिलचिलाती धूप असहनीय हो गई। दोपहर को मानों सूरज आग उगलने लगा। तपिश व धूल भरी अंधड़ चलने से दोपहर में लोग बाहर निकलने से कतराते रहे।
विज्ञापन


जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से निकले इक्का-दुक्का लोग भी तपिश से बचने के लिए सूती कपड़े से चेहरा ढके दिखाई दिए। प्यास से सूख रहे हलक को तर करने के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजी व कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से 41 डिग्री पारा पहुंचने पर रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आलम यह है कि रात में भी चैन नहीं मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें