फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटकांड का खुलासा, चार दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटा गया ट्रैक्टर, चोरी की दो बाइकें, ट्रॉली बरामद
विज्ञापन

सीतापुर/लहरपुर। क्राइम ब्रांच टीम व लहरपुर पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड सहित कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया ट्रैक्टर आदि बरामद किया है। हालांकि एक बदमाश को पुलिस दबोच नहीं पाई। उसकी तलाश की जा रही है।

एएसपी दक्षिणी महेंद्र प्रताप चौहान व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को एसपी कार्यालय में लहरपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक लहरपुर इलाके के ताहपुर निवासी राजेश गिरी से एक अप्रैल को उस वक्त बदमाशों ने ट्रैक्टर, मोबाइल व नकदी आदि लूट ली थी, जब वह हरगांव से गन्ना बेचकर गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन


क्षेत्र के किशुनपुर के पास हुई इस लूट को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया और बदमाशों का पता लगाना शुरू किया। इसी सिलसिले में पुलिस ने लहरपुर-हरगांव मार्ग पर रमुवापुर मोड़ के पास से गैंग लीडर लहरपुर के टेकनपुरवा निवासी बहादुर यादव, इमलिया सुल्तानपुर के नरहरियापुर निवासी अजीत शर्मा, हरगांव के सरावां निवासी राजहेंद्र सिंह उर्फ ठाकुर, रामकोट के गौरा निवासी राजकिशोर को दबोच लिया।

पुलिस ने इनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर, हरगांव से चोरी की गई ट्राली, डीएम कार्यालय व जिला अस्पताल से चोरी की गई दो बाइकें, चार देशी तमंचा व कारतूस, मोबाइल बरामद किया। हालांकि इस गैंग के शातिर लखीमपुर के मितौली निवासी अतेंद्र को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर पाई। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इस टीम ने किया खुलासा
इन बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्यागी, सर्विलांस के निरीक्षक विजय वीर सिंह सिरोही, लहरपुर कोतवाल चैंपियन लाल, दरोगा अमर बहादुर सिंह, क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे, लहरपुर के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार व काजी जमील अहमद, क्राइम ब्रांच के आरक्षी रवि वर्मा, उमेश, सुनील, पारूल, हरिओम, राहुल, अंकुर चौधरी, अजीत कुमार व आनंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें