फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में नष्ट कराया 40 किलो मिलावटी मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लालबाग बाजार में मावा की जांच। जिसमें मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई। इस पर इसका एक नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं मिश्रिख इलाके में चार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले लालबाग बाजार पहुंची। यहां पर मावा मंडी लगी हुई थी। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एक व्यापारी के पास मिले मावा में बदबू आ रही थी। साथ ही मिलावट की आशंका प्रतीत हुई।

इस पर इसका एक नमूना संग्रहीत किया। करीब 40 किलो दूषित मावा को मौके पर ही नष्ट कराया। वही मिश्रिख में टीम ने विभिन्न दुकानों से रिफाइंड ऑयल, बेसन व वेजीटेरियन ऑयल का नमूना लिया। सिधौली में एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बेसन का नमूना भरा।
विज्ञापन


इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इस दौरान टीम में एफएसओ रविंद्र नाथ वर्मा, विनय कुमार, कुसुम सिंह, कृति गुप्ता, अजय सिंह, अजय कुमार, बृजमोहन, सुपरवाइजर प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें