फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में फंसा 700 पालिका कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर के अध्यक्ष पद के विवाद में कर्मचारी पिस रहे है। करीब सात सौ कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन लटक गया है। यह वेतन ऐसे समय लटका है, जब कर्मचारियों को सबसे अधिक पैसे की जरुरत है। इन कर्मचारियों का होली पर्व फीका पड़ गया है।

इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करने का एलान कर दिया है। चेतावनी दी है वेतन न मिलने पर शनिवार से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। अगर यह कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते है तो पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग जाएंगे। यह हालात हाईकोर्ट से अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद मिली राहत के बाद उत्पन्न हुए है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। यह आरोप शासन स्तर से कराई गई जांच में सिद्ध हो गए थे। पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए थे। सिटी मजिस्ट्रेट को प्रशासन नियुक्ति कर दिया था।

इसके बाद अध्यक्ष हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए। हाईकोर्ट ने यह कहकर इस आदेश को निरस्त कर दिया था कि सीज करने का अधिकार शासन में निहित है। इसके बाद दोबारा शासन ने अध्यक्ष के पावर सीज कर दिए। अध्यक्ष फिर से हाईकोर्ट पहुंच गए, जहां पर हाईकोर्ट ने अध्यक्ष को राहत देते हुए पावर बहाल कर दिए थे।

लेकिन हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद शासन स्तर से अध्यक्ष को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं इसके चक्कर में सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अध्यक्ष पद पर काम करना छोड़ दिया। इससे नगर पालिका के सभी वित्तीय कामकाज बाधित पड़े हैं।

कर्मचारियों को वेतन इस वजह से नहीं मिल रहा है आखिर अध्यक्ष पद का हस्ताक्षर कौन करें। इससे नगर पालिका के करीब सात सौ कर्मचारियों को वेतन लटक गया है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है अगर वेतन नहीं दिया जाता है, तो कामकाज बंद करके हड़ताल शुरू कर देंगे। इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

नहीं हो सका निर्णय
अध्यक्ष पद को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। इससे सभी कर्मचारियों का वेतन फंसा हुआ है। इससे कर्मचारी होली पर्व की तैयारी नहीं कर पा रहे है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द निर्णय लेकर वेतन दिलवाएं। जिससे हम लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना सकें। वरना हम लोग भी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

-सुधीर शुक्ला, मंत्री, नगर पालिका कर्मचारी संघ

जल्द निकलेगा निष्कर्ष
कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर जानकारी मिली है। सभी कर्मचारियों का वेतन निकालने को लेकर जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला लाया गया है। जल्द ही इसका निष्कर्ष निकल आएगा।
-प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी स्थानीय निकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें