फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड के पानी में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

रेउसा/सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में बोरिंग के गहरे गड्ढे में भरे पानी में एक किशोर डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गड्ढे में नहा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

रेउसा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी की टंकी लगने के लिये बोरिंग की जा रही थी। इसके लिए परिसर में गहरा गड्ढा खोद कर उसमें पानी भरा गया था। बुधवार को इसी गांव का विमल (15 ) पुत्र आसाराम नहा रहा था। इसी बीच वह गड्ढे में डूब गया। ग्रामीणों ने जब विमल को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गयी थी।
विज्ञापन


मृतक के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। बताते हैं कि उक्त बोरिंग जल निगम द्वारा करवायी जा रही थी। जिसको ठेकेदार मोहन ठाकुर द्वारा बनवाया जा रहा था। एसओ विनोद मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक की जान गई
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर में एक बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गया। आननफानन घायल को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पिसावां इलाके के महमदनगर निवासी विमलेश सिंह (38) पुत्र यदुनाथ सिंह बुधवार की दोपहर कुतुबनगर से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। जब वह कुतुबनगर के ही मंदिर के पड़ोस पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में वह मरणासन्न होकर वहीं गिर गए। आननफानन में लोगों ने उन्हें सीएचसी मिश्रिख, फिर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें