फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक दो युवकों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर और संदना इलाके की घटनाएं
विज्ञापन

कमलापुर/औरंगाबाद (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग इलाकों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

कमलापुर थानाक्षेत्र के कोकनामऊ गांव में रहने वाला शैलेन्द्र (28) पुत्र श्रीराम रोजाना की तरह गुरुवार रात अपने कमरे में सोया था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो घरवालों को शक हुआ। पीछे से पहुंचकर देखने पर कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन घटना की वजह बता पाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर, संदना थानाक्षेत्र के लौली गांव निवासी राजू (27) पुत्र बालकिशुन का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। बताया जाता है कि मृतक पहले भी कई बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें