फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की तीन बाइकों सहित तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई तीन बाइकें व 5300 सौ रुपये की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे गोला मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार तीन लोग जाते नजर आए। इनमें से दो बाइकें बिना नंबर की होने पर शक के आधार पर पड़ताल के लिए उन्हें रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देख तीनों बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस पर हमराही के तौर पर उपनिरीक्षक इसरार अहमद खां, नवनीत मिश्र, आरक्षी अंचित कुमार तथा नसरुद्दीन ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान स्वामी सिंह व आकाश सिंह निवासीगण ढोरहा थाना इमलिया सुल्तानपुर और पंकज निवासी प्रतापपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में बताई।
विज्ञापन


सख्ती करने पर इन्होंने कुबूल किया कि बाइकें अलग-अलग जगहों से लूटी गई हैं। तलाशी के दौरान स्वामी के पास से बाइक बिक्री के लिए मिली पेशगी के 2600 रुपये और पंकज के पास से 2700 रुपये की नगदी भी बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें