फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से एक मकान व एक दुकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/हरगांव। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में आग लगने से एक मकान व एक दुकान जलकर राख हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में तीन लाख से अधिक की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली व नगर लहरपुर के मोहल्ला मोहम्मद जामा टोला निवासी शकील अहमद की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में परचून की दुकान है। शकील के मुताबिक, दुकान के ऊपर से विद्युत लाइन निकली है। शुक्रवार की रात शॉर्टशर्किट से दुकान में आग लग गई।

जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अनुमान के मुताबिक करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। उधर, हरगांव थानाक्षेत्र के नेवादा गांव में रहने वाले संतराम के घर शनिवार को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। मगर तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर आदि जलकर राख हो चुके थे। क्षेत्रीय लेखपाल देवेश तिवारी ने बताया कि लगभग 16 हजार का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें