फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाए था बाइक सवार युवक
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बिसवां-बहराइच मार्ग पर बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार के सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

मानपुर थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाला अतीक (27) पुत्र शरीफ अपनी बहन के यहां अहमदाबाद आया था। सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। बिसवां-बहराइच मार्ग पर पुरैनी गांव के निकट धर्मकांटा के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही एक साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट नहीं लगाए होने से बाइक सवार के सिर में गहरी चोट लग गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिसवां पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बाइक पर सवार चार लोग ट्रैक्टर से भिड़े, तीन जख्मी
बिसवां। सदरपुर थाना इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची समेत बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के सिरसा कला निवासी आनंद कुमार, जूली, शिवांगी (7) व आरती (13) एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी राजाडीह जा रहे थे।
विज्ञापन


सदरपुर थानाक्षेत्र के देबियापुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर आनंद, जूली व शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों के परिवारीजनों को खबर दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें