मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में आपसी विवाद के बाद पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय थानाक्षेत्र के कुनेहटा लक्षीरामपुर मजरा रमपुरवा में रहने वाले छोटा का गत शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात पर विवाद हो गया।
आरोप है, कि पत्नी के सो जाने पर पति ने चाकू से उसकी नाक काट ली। हमले से पीड़िता की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने शनिवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसआई चन्द्रपाल सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।