फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लालबाग में सबसे बड़े रावण का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा आज : प्रभु श्रीराम का बाण नाभि में लगते ही चूर होगा दशानन का दंभ, धू-धू कर जलेगा पुतला
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में विजय दशमी का पर्व शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अलग-अलग तरह के रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। शहर के लालबाग पार्क में सबसे ऊंचा 50 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। यहां 40 फीट के मेघनाद का पुतला भी दहन किया जाएगा।

जबकि तरीनपुर का रावण दहन सबसे प्राचीन है। प्रभु श्रीराम दशहरा के दिन निर्धारित समय पर रावण की नाभि में तीर मारकर उसका दंभ चूर करेंगे। इसी के साथ रावण धू-धू कर जल उठेगा। दशहरा पर्व का उल्लास हर तरफ नजर आने लगा है। शुक्रवार को जिले भर में विजयदशमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन


बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा है। दिन में मेला आयोजित कर रामलीला का मंचन के बाद शाम को रावण जलाया जाता है। भगवान राम और रावण के बीच युद्ध में ज्यों ही रावण की नाभि में तीर मारकर वध किया जाता है, इसी के साथ रावण का पुतला दहन भी किया जाता है।

वर्ष 1974 से अनवरत होने वाला शहर के लालबाग पार्क का आयोजन प्रमुख व भव्य होता है। अबकी यहां 50 फीट का रावण व 40 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। हालांकि इससे भी पुराना रावण दहन शहर के तरीनपुर में होता है। इस बार यहां 35 फीट का रावण बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सदर बाजार व लोनियनपुरवा तथा ग्रामीण क्षेत्र के कमलापुर में 30 फीट, पिसावां में 25 फीट जबकि मछरेहटा में 30 फीट का दशानन का पुतला बनाया गया है। विजय दशमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क है।

कहां कितने समय होगा रावण दहन
लालबाग पार्क में रात 10:00 बजे
तरीनपुर मेला मैदान में रात 8:00 बजे
सदर बाजार में रात 10:00 बजे
लोनियनपुरवा में रात 10:00 बजे
कमलापुर में शाम 5:41 बजे
मछरेहटा में शाम 5:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें