फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवो ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। देवा ओ देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन... गीत से इस समय गणेश पंडाल गूंज रहे हैं। भगवान गणेश के जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। जिले भर में सजे पूजा पंडालों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है, वहीं भक्तों की भारी भीड़ से आयोजकों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी हो रहा है।
विज्ञापन


सभी गजानन की भक्ति में झूमते दिख रहें हैं। गणेश प्रतिमाएं मनमोहक छटा बिखेर रहीं है। उनके दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को शहर के लालबाग पार्क में बिराजे लालबाग के राजा की आरती उतारी गई। इस दौरान भारी तादाद में भक्तगण आरती में शामिल हुए। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों नें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। साथ ही गणेश की बाल-लीलाओं का मंचन भी हुआ।

वहीं शहर के आलम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में बिराजे लंबोदर के दरबार में एक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें शहर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक उम्दा पेशकश से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


टैलेंट-शो में बच्चों ने किया प्रतिभाग
महमूदाबाद/सीतापुर। श्री संकटा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर गणेश पूजन महोत्सव समिति द्वारा टैलेंट-शो का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाआरती से हुआ। भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की महाआरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों भक्तों ने आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान आमिर सुहैल, अरुण, पवन, तनिष्क, नवनीत, आयुष, क्षितिज व महक आदि मौजूद रहे।

पूजा पंडाल में एक साथ जले 5001 दीप
तंबौर/सीतापुर। रामलीला प्रांगण में स्थापित गणपति पंडाल में 5001 दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया जिससे पूरा वातावरण प्रकाशमय हो गया। मंच पर आसीन शांतिकुंज की टोली ने दीप यज्ञ के मर्म को समझाते हुए बताया कि हमारा शरीर एक दीपक के समान है जिस प्रकार दीपक जलकर चारों ओर प्रकाश व सुगंध फैलाता है। उसी प्रकार मनुष्य को चाहिए कि अपने दीपक रूपी शरीर द्वारा सत्कर्म करके प्रकाश व सुगंध फैलाए। इसके बाद भगवान गणपति की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें