फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग व पुलिस ने की कॉम्बिंग, मौजूदगी के नहीं मिले कोई प्रमाण
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट इलाके में तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक पड़वे को निशाना भी बनाया। वन विभाग व पुलिस के अफसरों ने क्षेत्र में कॉम्बिंग की है, लेकिन तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली है। पड़ोस के जंगल में तेंदुआ के चले जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

थानाक्षेत्र रामकोट के दलेलनगर व परागपुरवा के पास मंगलवार रात ग्रामीणों को तेंदुआ की तरह दिखने वाला एक जानवर नजर आया। जिस इलाके में तेंदुए ने जानवर को मारा है, वह घटनास्थल मछरेहटा थाना क्षेत्र के भेदपुर गांव का इलाका है। इसी से जुड़ा हुआ परागपुर गांव है।
विज्ञापन


गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। बताया कि हमला करने वाला तेंदुआ है। गांव के किसान ने मचान पर बैठकर घटना को देखा है, पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी गई है। जिसके बाद भयभीत ग्रामीण खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के आमद की खबर पाकर बुधवार को वन विभाग व पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर कॉम्बिंग की, लेकिन किसी जंगली जानवर की मौजूदगी का कोई प्रमाण नही मिला। दरअसल, परागपुरवा गांव के पास घना जंगल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल में चला गया होगा। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा तथा वन रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें