फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या सागर हिंदी भूषण श्री सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विद्यासागर हिंदी भूषण श्री सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन

सेवता (सीतापुर)। प्रख्यात साहित्यकार एवं किशोर इंटर कॉलेज सेवता के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर मिश्र को हिंदी भूषण श्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। इन्हें ये सम्मान केबी हिंदी साहित्य समिति बिसौली, जिला बदायूं द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. मिश्र को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व सम्मान पत्र के साथ ही 1100 नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान उनके द्वारा लिखी काव्य रचना ‘सागर स्वर’ के लिए मिला है, जिसमें ओजस्वी छंदों की रचना की गई है। डॉ. मिश्र को पूर्व में भी कई साहित्यिक सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। डॉ. मिश्र को ये सम्मान मिलने पर जनपद के साहित्यकारों, कवियों, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें