फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह निकायों में 144 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
11 निकायों में 144 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन जिले की तहसीलों में 144 नामांकन बिके। यहां की 11 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 22 तथा सभासद पदों के लिए 122 ने परचे खरीदे गए।
विज्ञापन


सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक सीतापुर तहसील में सीतापुर पालिका अध्यक्ष पद के दो परचे बिके। जबकि सभासद पद के लिए 32 परचों की बिक्री की गई।

हरगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 2 तथा सभासद के 11 परचे खरीदे गए। खैराबाद पालिका में अध्यक्ष पद के 3 व सभासद के 12 नामांकन पत्र बिक्री हुई।

लहरपुर तहसील में नगर पालिका लहरपुर में सभासद पद के लिए 3 लोगों ने परचे खरीदे। नगर पंचायत तंबौर में सभासद के 16 परचे बिके।

बिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक परचे बिके। मिश्रिख-नैमिषारण्य पालिका अध्यक्ष के 12 परचे बिके। जबकि सभासद के 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

नगर पंचायत महोली सभासद के 16 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। नगर पालिका महमूदाबाद अध्यक्ष के 1 व सभासद के 24 परचे बिके। नगर पंचायत सिधौली में अध्यक्ष के 1 तथा सभासद के 5 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें