विद्युत समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। प्रदेश सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार गांवों को 18 तथा शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा किया था। परंतु महमूदाबाद में अघोषित विद्युत कटौती के चलते त्राहि-त्राहि मची है। इसे लेकर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र एसडीएम अतुल प्रकाश को सौंपा। ज्ञापन में व्यवसाय पर प्रतिकुल प्रभाव, फसलों की सिंचाई न होने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से बाधित होने का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया गया है। ज्ञापन में विद्युत आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुरुप दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस अवसर पर उरूज आलम, मो. अफजल, अहमद अंसारी, अखिलेश गुप्त, आनंद, महेश जैन, आलोक जैन, अनिल वर्मा, इंद्रजीत यादव, दिनेश वर्मा, नसीम अहमद, विनीत यादव मौजूद रहे। ब्यूरो