फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहीमाबाद विद्यालय में एक सप्ताह का अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रहीमाबाद विद्यालय में एक सप्ताह का अवकाश
विज्ञापन


खैराबाद (सीतापुर)। रहीमाबाद आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में एक सप्ताह का अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह फैसला डीएम डॉ. सारिका मोहन ने यहां की छात्राओं के लगातार बीमार पड़ने पर लिया है।

अवकाश होने के बाद छात्राओं को उनके अभिभावक घर ले जाने लगे हैं। दरअसल, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में दूषित भोजन खाने से 24 अगस्त को 13 छात्राएं बीमार हो गईं थी।
विज्ञापन


अगले दिन विधायक राकेश राठौर ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां एक कमरे में 16 छात्राएं बंद मिलीं थीं। दर्द से कराह रहीं इन छात्राओं को विधायक ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

इसके बाद 5 अन्य छात्राएं भी जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं थीं। वहीं समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव पीसी उपाध्याय ने देर शाम विद्यालय पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन


अपर सचिव ने लापरवाही बरतने पर अधीक्षिका रीता को निलंबित करते हुए समाज कल्याण अधिकारी ललिता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए थे।

वहीं लगातार छात्राओं के बीमार होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम सारिका मोहन ने शनिवार को विद्यालय में एक सप्ताह का अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम का मानना है कि संक्रमण के चलते एक से दूसरी छात्रा को बीमारी लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें