छह तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म
डीआईओएस ने जारी किया शिड्यूल
सीतापुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की 2018 में होने वाली परीक्षा में आवेदन का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। छह सितंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के माध्यम से होगी। इसे लेकर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा 20 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया जाएगा। प्रधानाचार्य इस शुल्क को 25 अगस्त तक कोषागार में जमा करेंगे। इस शुल्क के साथ प्रधानाचार्य 6 सितंबर तक विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 20 अगस्त के बाद सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर तक शुल्क कोषागार में जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे। 21 से 30 सितंबर तक प्रधानाचार्य अपने द्वारा भरे गए डाटा चेक करेंगे। लेकिन इस अवधि में कोई अपडेशन नहीं होगा। एक से 10 अक्तूबर के मध्य प्रधानाचार्य डाटा में संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान केवल संशोधन होंगे, किसी विद्यार्थी का डाटा अपलोड नहीं किया जाएगा।