फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पेट्रोल पंपों पर छापे, मिला कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पेट्रोल पंपों पर छापे, मिला कुछ नहीं
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। प्रशासन व ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। टीम ने जांच तो की, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। सब कुछ दुरुस्त मिलने पर पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम शेरी, वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक मुकुल उपाध्याय ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ रामपुर कलां में स्थित कृषि फीलिंग सेंटर पर छापेमारी की। यहां पर लीटर में तेल नापकर देखा। पल्सर डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक प्लेट व मेजर की भी जांच की भी गई। इंजीनियरों ने मशीन में चिप की भी तलाश की, लेकिन वहां पर सब कुछ दुरुस्त मिला। इसके बाद टीम ने प्रेमा किसान सेवा केंद्र पर छापेमारी की। यहां करीब तीन घंटे तक इंजीनियर व अधिकारी मशीनों की जांच करते रहे। यहां भी चिप तलाशी और लीटर में तेल नाप कर देखा। बावजूद इसके इंजीनियरों के हाथ कुछ खास नहंीं लगा। इसके बाद टीम कमलापुर आ पहुंची। यहां पर बंशीधर एंडसंस पर छापेमारी की। यहां भी करीब दो घंटे तक इंजीनियर मशीनों की जांच करते रहे। अंत में सब कुछ दुरुस्त मिलने की बात कही गई। अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि तीनों पेट्रोल पंपों पर कोई खामी टीम के हाथ नहीं लगी। इस पर पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें