फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर के विरोध में ज्ञापन व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रित व्यापारी की बेटियों को दी जाए सरकारी नौकरी
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर के विरोध में किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। शहर के सिविल लाइंस में हुए ट्रिपल मर्डर के विरोध में हर तरफ लोग मुखर हो रहे हैं। कोई संगठन प्रदर्शन कर रहा है, तो कोई संगठन ज्ञापन दे रहा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक योगेश राज के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन को सौंपा। जिसमें मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए। मृतक आश्रित दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने के साथ 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और इस तिहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कौंसिल सदस्य जव्वार हुसैन ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी, बेटियों को सुरक्षा व सरकारी आर्थिक मदद की मांग की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हुंकार भरी। तिहरे हत्याकांड समेत अन्य मांगों को लेकर संगठन ने लखनऊ तक पदयात्रा निकालने का प्रयास किया। इस मौके पर सीओ राम सनेही यादव ने पहुंचकर तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद संगठन ने प्रदर्शन समाप्त किया। संगठन के अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने न्याय का भरोसा दिया, इसलिए प्रदर्शन समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें