आठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ठठेरी टोला की एक विवाहिता ने अपने पति समेत आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खैराबाद के सूहेतारा निवासी अफसाना ने बताया कि उसकी पांच साल पूर्व लहरपुर के ठठेरी टोला निवासी हामिद से शादी हुई थी। उसका सात माह का एक बच्चा भी है। आरोप है कि उसके पिता ने शादी में अन्य दहेज के साथ ही बाइक खरीदने के लिए रुपये दिए थे, लेकिन ससुराल वालों ने बाइक खरीदने के बजाय वह रुपये दूसरी जगह खर्च कर दिए। आरोप है कि अब ससुराल वाले उससे बाइक की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने पति, जेठ जाहिद, देवर जिददी, ननद मोनी, सास सुन्नत, जेठानी जैनब, रूखसाना व सफ्फू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।