फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 101 निशुल्क रामनामी टैटू बनाने का संकल्प

Wed, 17 Jan 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के युवा हिमांशु डोडेजा अपने हुनर से प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन कर रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिमांशु ने 101 लोगों के हाथों पर निशुल्क टैटू बनाने का संकल्प लिया है। मंगलवार तक उन्हाेंने 10 लोगों के हाथ पर राम नामी टैटू बना भी लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर मोहल्ले के निवासी हिमांशू डोडेजा कपड़े का व्यवसाय करते हैं। बताया कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बात चली तो प्रभु राम के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने का विचार मन में आया। इसी के तहत रामनामी टैटू बनाकर भक्ति दिखाने का एक प्रयास है।
हिमांशु ने बताया कि सामान्य टैटू बनवाने की कीमत करीब एक हजार रुपये है। एक रामनामी टैटू को बनवाने पर करीब पंद्रह सौ रुपये खर्च आता है। एक टैटू को बनाने में करीब 15 मिनट लगते हैं। संकल्प लिया है कि रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक 101 रामनामी टैटू बना लूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें