फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्वाधिक हादसों वाले 10 थाना क्षेत्र होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 सर्वाधिक दुर्घटना वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए। हादसों की रोकथाम के उपाय व्यापक स्तर पर किए जाएं। सभी मुख्य मार्गों से संबंधित चिकित्सालयों की टैगिंग करते हुए इसकी सूचना सभी ब्लैक स्पाट पर प्रदर्शित कराई जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सड़़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। अब तक किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क सुरक्षा के संबंध में किए गए कार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु का डेथ आडिट निर्धारित समयावधि में तथ्यपरक रूप से कराया जाए। परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारी संयुक्त रूप से निर्धारित प्रारूप पर डेथ आडिट करते हुए निष्कर्ष आख्या प्रस्तुत करें, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग दुर्घटना के समय एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए। मार्ग दुर्घटना में घायल की जान बचाने वाले गुड सैमेरिटन को चिन्हित करते हुए सम्मानित किए जाने के साथ शासन द्वारा अनुमन्य राशि भी वितरित की जाए।
डीएम ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थलों एवं मुख्य चौराहों पर सड़क सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाए। सड़कों के किनारे पटरियों को भी ठीक कराया जाए एवं झाड़ियों का कटान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटवाने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण, विद्युत, परिवहन तथा अन्य विभागों को आपसी सहयोग से कार्य करने को कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना ढुलाई में लगे वाहन यदि निर्धारित ऊंचाई से अधिक लोड पाए जाएं तो उन्हें तत्काल सीज करते हुए कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जन-जागरूकता अभियान व नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यालय वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार ही किए जाने, वाहनों का फिटनेस, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सत्यापन नियमानुसार कराया जाने तथा इस संबंध में संबंधित विद्यालयों से 15 दिन के भीतर शपथ-पत्र भी लिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार के अलावा पुलिस, लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें