लहरपुर। लहरपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। विभिन्न पदों के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। श्रवण जायसवाल, सरोज अवस्थी, कमलेश वर्मा, बूटा सिंह, कृपाशंकर पांडे, महेंद्र कुमार द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण बाजपेई, सुनील कुमार सिंह, आनंद वर्मा, श्रीकांत सिंह ने पर्चा खरीदा।
चुनाव अधिकारी कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि लहरपुर बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है जिसमें बुधवार तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 8 व 9 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वापसी 11 अप्रैल को होगी। 15 अप्रैल को मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।