फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे से 10 छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा

Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने की कवायद शुरू हो गई है। ब्लॉक की टीम ने शनिवार को 10 छुट्टा मवेशी को पकड़कर गोशाला भेजा।इलाके में छुट्टा मवेशी बड़ी समस्या बने हैं। हाईवे पर मवेशी हादसे की वजह बनते हैं तो खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 फरवरी के अंक में इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा था। बीडीओ प्रतीक ने विकास खंड के जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया था।
इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी फराह इकबाल को जिम्मेदारी सौंपकर आवारा मवेशियों को तत्काल गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत ओपी सिंह ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर कर गोशाला भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 10 आवारा पशुओं को टिकरिया गोशाला में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें