फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज लपटों में जले 10 आशियाने

विज्ञापन
लहरपुर में जलकर राख हुए आशियाने। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली इलाके में मंगलवार को अज्ञात कारणों से चलते एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों ने एक-एक करके पड़ोस के 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड को देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी खबर दी। सूचना पाकर दो घंटे बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके के परसिया गांव में दोपहर तक सब कुछ ठीक-ठाक था। पर दोपहर बाद गांव में विनोद कुमार के घर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख परिवारीजनों समेत आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।
 

इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। एकत्रित ग्रामीण अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तेज हवा के चलने से आग ने भयावह रूप ले लिया। लपटों ने आसपास के 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू करने में जुटे थे।

विज्ञापन

 

दमकल विभाग की गाड़ी सूचना के दो घंटे के बाद पहुंची। लेकिन तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अग्निकांड में विनोद, लवकुश, जलालुद्दीन, इस्लामुद्दीन, मेहंदी, नैमुद्दीन, राजेंद्र, सर्वेश, शहनूर, नसरुद्दीन आदि के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में पांच लाख से अधिक की संपत्ति राख हो गई।

महमूदाबाद में दुकान में लगी आग
महमूदाबाद (सीतापुर)। संदिग्ध हालात में रेडीमेड सामान की लकड़ी की बनी दुकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने से करीब पचास हजार की सम्पति जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। सदरपुर थानाक्षेत्र के घरथरी मजरे शिवपुर देवरिया निवासी बहादुर की घरथरी चौराहे पर लकड़ी की गुमटी में रेडीमेड कपड़े की दुकान है।
 

बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में इनकी दुकान में आग लग गई। आग लगने से 12 हजार छह सौ की नकदी, बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में रखे जूते व चप्पल जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें