फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरयू में समाए 10 आशियाने, सुरक्षित स्थान पर जा रहे लोग

Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रामपुर मथुरा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गृहस्थी का सामान लादकर ले जाते लोग। - संवाद
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। सरयू का जलस्तर घटने के साथ अब कटान शुरू हो गया है। दो दिनों में 10 आशियाने कटान की भेंट चढ़ गए हैं। प्रशासन की ओर से शनिवार को 18 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी घटने के बाद भी लोगों की जीवनशैली सामान्य नहीं हो सकी है। उधर, बैराजों से शनिवार को 3.54 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


अंगरौरा में लगे मीटर गेज पर शनिवार को सरयू का जलस्तर 118.20 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में जलस्तर 20 सेमी कम हुआ है। खतरे के निशान 119 मीटर से पानी अब 80 सेमी नीचे है। पानी घटने से नदी की धारा ने बुचऊपुरवा, नागेश्वरपुरवा व लोधनपुरवा में कटान शुरू कर दिया है।

दो दिनों में इन गांवों के बहादुर, बिहारी, सुंदर, संतोषी, सुंदर, मोहन, मनोहर, बाबू व बुचऊ आदि के घर कटकर सरयू में समा गए हैं। इससे भयभीत ग्रामीण गृहस्थी का सामान समेटकर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। महमूदाबाद एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दो कानूनगो सहित 10 लेखपालों और पुलिस की संयुक्त टीम लगाई है।
विज्ञापन


शनिवार को टीम ने बाढ़ व कटान प्रभावित बंगाली, रामबिलास, रामस्वरूप, कल्लू, संदीप, बचऊ, संतोषी, मोहन, मनोहर, सुंदर व बाबू समेत 18 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके अलावा कुछ अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों को भी बंधे के बाहर सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है।

तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, अंगरौरा और प्यारेपुरवा गांवों में भरा बाढ़ का पानी काफी कम हो गया है। हालांकि, अभी यहां के लोगों की दिनचर्या सामान्य नहीं हो सकी है। कई दिनों से पानी भरा होने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।



कटान पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा
प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम के प्रयास से तटबंध के अंदर बसे परिवारों को ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों की झोपड़ी कटान की चपेट में आई हैं, उन्हें पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उनके खातों में मुआवजा राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-अभिषेक प्रियदर्शी, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें