फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 10 कर्मचारी

Sat, 05 Apr 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव(सीतापुर)। सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मरीजों को समय से भोजन नहीं मिला। इस पर अनुपस्थित कर्मचारियों व मेस संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार के निरीक्षण में नेत्र परीक्षण अधिकारी ललित कुमार, सोने श्री, रिचा सिंह, राजेश्वरी, लक्ष्मी देवी, विश्वास अग्निहोत्री, इनामुल हक, अखिलेश सिंह, ममता श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया राज अनुपस्थित मिली। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब मांगा। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि हीटवेव को देखते हुए पंखे कूलर व एसी लगवाएं।
इमरजेंसी में रेफर मरीजों का विवरण लिखने को कहा। वार्ड बॉय से ऑक्सीजन सिलिंडर चलवाकर देखा। अवध शुगर मिल के प्रांगण में चल रही कोल्डचेन का भी निरीक्षण किया। मेस का निरीक्षण किया। मेस की संचालक मौजूद नहीं मिली। 9.10 तक मरीजों के नाश्ते की कोई तैयारी न देखकर नाराजगी जाहिर की। मेस संचालक अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह फि रोजपुर से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें