सीतापुर। महाकुंभ तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अभी तक सीतापुर से आठ बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज लेकर जा रही थीं। अब इनकी संख्या में बढ़ोतरी की गई है। सहारनपुर से 10 बसें मंगवाई गईं हैं। ये बसें रविवार से चलेंगी।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें सीतापुर के श्रद्धालुओं या यात्रियों को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए सहारनपुर क्षेत्र की 10 बसें लगाई गईं हैं। ये बसें सीतापुर जिले से प्रयागराज तक संचालित होंगी। इसमें महाकुंभ का स्टिकर चिपकाया जाएगा।
बसें श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक लेकर जाएंगी और वापस भी आएंगी। बसें सीतापुर आ गईं हैं। रविवार से इन्हें प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। सीतापुर जिले से प्रयागराज के लिए जाने वाली बसों की संख्या अब 18 हो गई है।