फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में 10 बेड बढ़े, 274 भर्ती होंगे मरीज

Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं। अब जिला अस्पताल की क्षमता 274 बेड की हो गई है। इससे मरीजों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। जबकि 40-50 मरीज भर्ती होते हैं। मरीजों की बढ़ती तादाद के चलते रोजाना अस्पताल में बेड का संकट खड़ा हो रहा था। एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए जाते थे।

जमीन व स्ट्रेचर पर मरीज को ग्लूकोज चढ़ाया जाता था। अमर उजाला ने अस्पताल में बेड के संकट को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इन खबरों का जिलाधिकारी अनुज सिंह ने संज्ञान लिया और सीएमएस को 10 बेड बढ़वाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सीएमएस के पास बजट की समस्या आई तो उन्होंने सीएमओ से मदद मांगी। सीएमओ ने 10 बेड जिला अस्पताल को दे दिए हैं। जिसमें चार बेड चिल्ड्रेन वार्ड व छह बेड आर्थोपैडिक वार्ड में बढ़ाए गए हैं। गुरुवार को बड़े बेड पर मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


डीएम के पहल पर बढ़े बेड
जिला अस्पताल में पहले 213 बेड की क्षमता की थी। उसके बाद सर्जिकल का भवन अतिरिक्त रूप से बनाया गया था। इस वार्ड में 40 बेड दिए गए हैं। अब 10 बेड और बढ़ा दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया डीएम की पहल पर बेड की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें